उत्तराखंड में शुक्रवार को 25 नए संक्रमित मामले मिले हैं। वहीं किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 23 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 9 जिलों में 25 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
देहरादून और उत्तरकाशी जिले में पांच-पांच, अल्मोड़ा में दो, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक, हरिद्वार जिले में तीन व पौड़ी जिले में छह संक्रमित मिले हैं। बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और टिहरी जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है।
282 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज
प्रदेश में कोरोना 23 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 329605 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। 282 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत दर्ज की गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 343355 हो गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…… संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखें आंकड़े

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,