खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…

  • महंगाई की मार पर कांग्रेस का प्रहार: ज्वालापुर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब
  • चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन

तनवीर अली हरिद्वार

चीनी के दामों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन, सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग उठाई।

ज्वालापुर। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वाधान में मंगलवार को ज्वालापुर नगर में चीनी सहित खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगें:

  • ​चीनी सहित आटा, दाल, तेल, दूध, सब्जियां और रसोई गैस जैसी सभी आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दामों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए।
  • ​बाजार में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर सरकार नियंत्रण बनाए रखने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए।
  • ​किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिया जाए और उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत देने के लिए बाजार व्यवस्था में सुधार किया जाए।
  • ​आम नागरिकों, गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों के बजट को प्रभावित करने वाली नीतियों को बदला जाए।

नेताओं के बयान:

​प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पिछले एक माह के दौरान चीनी के दामों में ₹20 प्रति किलो से भी अधिक की बढ़ोतरी ने आम परिवार का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। पहले से ही आटा, दाल, तेल, सब्जियां, दूध, रसोई गैस, बिजली, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतों के बढ़ते खर्च से परेशान जनता के सामने अब चीनी की बढ़ती कीमत ने नई मुश्किल खड़ी कर दी है।

युवा नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों में आम आदमी कहीं दिखाई नहीं देता। महंगाई अब केवल आंकड़ों का विषय नहीं रह गई है, बल्कि यह हर रसोई, हर गरीब परिवार, हर मजदूर, हर कर्मचारी और हर मध्यमवर्गीय परिवार की रोज की पीड़ा बन चुकी है।

वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी और पूर्व नगर अध्यक्ष अंकित चौहान ने कहा कि सरकार जनता की जेब पर लगातार बोझ डाल रही है और फिर विकास के बड़े-बड़े दावे कर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है। वहीं प्रदेश कांग्रेस महासचिव मकबूल कुरैशी और पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि जिन लोगों ने अच्छे दिनों और महंगाई कम करने के नाम पर जनता से वोट मांगा था, आज उन्हीं के शासन में आम आदमी को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों में कटौती करनी पड़ रही है।

एससी एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने सवाल उठाया कि जब आम नागरिक की आय उसी अनुपात में नहीं बढ़ रही, तब खाने-पीने की आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार क्यों बढ़ रही हैं और सरकार मूल्यवृद्धि पर नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम क्यों नहीं उठा रही है? पार्षद सुनील कुमार सिंह और पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी ने कहा कि चीनी कोई विलासिता की वस्तु नहीं है, यह गरीब से गरीब परिवार की रसोई में इस्तेमाल होने वाली रोजमर्रा की वस्तु है। यदि एक महीने में ही इसके दाम इतने बढ़ जाएं तो सरकार को जवाब देना चाहिए कि आखिर इसका लाभ किसे मिल रहा है और नुकसान किसका हो रहा है।

वरिष्ठ नेता प्रवीण मिश्रा और वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने कहा कि किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलता और बाजार में उपभोक्ता महंगा सामान खरीदने को मजबूर है, आखिर इस व्यवस्था के बीच फायदा कौन उठा रहा है? महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और वरिष्ठ नेता दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार का आर्थिक मॉडल आम जनता को राहत देने के बजाय उसकी मुश्किलें बढ़ा रहा है। एक तरफ बेरोजगारी और सीमित आमदनी से परिवार जूझ रहे हैं, दूसरी तरफ आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दाम लोगों की बचत समाप्त कर रहे हैं।

वरिष्ठ नेता बीपीएस तेजियान और युवा नेता तस्लीम कुरैशी ने कहा कि सरकार महंगाई से जुड़े वास्तविक सवालों पर जवाब देने के बजाय प्रचार और आंकड़ों के सहारे अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है। पार्षद प्रतिनिधि वसी और पार्षद प्रतिनिधि इमरान मंसूरी ने चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। बाजार में रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे और गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों पर बोझ बढ़ेगा तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर सरकार से जवाब मांगेगी।

ये रहे उपस्थित:

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सतेंद्र वर्मा, अयान सैफी, राव फरमान, जावेद अंसारी, अज्जू खान, भरत ठाकुर, दाताराम चौहान, रईस अब्बासी, महानगर कांग्रेस महासचिव शादाब खान, अक्षय नागपाल, नंदलाल, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष पंवार, अमित अवस्थी, मुरसलीन अहमद, पूर्व पार्षद मेहरबान खान, छम्मन पीर, संदीप सेतिया, तरूण सिराज, इलमास इम्मी, वैभव चौहान, मोहित चौधरी, सुनील कुमार आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You may have missed