तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार:—रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देवभूमि इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं अपनी अध्यापिकाओं के साथ एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचीं। इस दौरान छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को चंदन का तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनसे सुरक्षा का वचन लिया।
छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी बच्चियों का मुंह मीठा कराया। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई-लिखाई और भविष्य की योजनाओं को लेकर आत्मीय बातचीत की। अपने प्रशासनिक अनुभवों को साझा करते हुए कप्तान ने बच्चियों को करियर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की सलाह देते हुए एसएसपी ने सोशल मीडिया के नियंत्रित इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “सोशल मीडिया की अत्यधिक निकटता और लत बच्चों के विकास में नुकसानदायक साबित हो सकती है, इसलिए पढ़ाई और करियर पर ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी है।”
इसके पश्चात, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने भी एसएसपी नवनीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने एसएसपी की कलाई पर पवित्र राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जिले वासियों को त्योहार की बधाई दी।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…