तनवीर अली हरिद्वार।
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: बीएचईएल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद,
हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 4 दिनों के भीतर सनसनीखेज लूट का सफल अनावरण!
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी फेज-3 में बुजुर्ग ज्वेलर्स से हुई लूट की वारदात का पुलिस और सीआईयू (CIU) की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम और निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व वाली सीआईयू टीम ने डिजिटल साक्ष्य व मुखबिर तंत्र की मदद से तीनों आरोपियों को बीएचईएल मटेरियल गेट के पास से गिरफ्तार किया।
arrested (धरे गए शातिर बदमाश):
- रितिक उर्फ टोपो (मोदीनगर, गाजियाबाद) – पूर्व आपराधिक इतिहास दर्ज
- सौरभ (बढ़ापुर, बिजनौर)
- राजीव सैनी उर्फ सागर (पथरी, हरिद्वार)
बरामदगी का विवरण:
- 5 सफेद धातु के सिक्के, 1 गाय की मूर्ति व 1 पेंडल
- 1 एप्पल आईफोन, बीएचईएल मेडिकल कार्ड व जरूरी दस्तावेज
- वारदात में इस्तेमाल 1 कैंची व स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
कांवड़ मेले के दौरान रची गई थी साजिश:
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने कांवड़ मेले के दौरान कनखल क्षेत्र में ज्वेलर्स की रेकी की थी। 21 अगस्त की रात पीछा कर कैंची से बैग का पट्टा काटकर लूट को अंजाम दिया गया था।
सराहनीय पुलिस व सीआईयू टीम:
- कोतवाली रानीपुर टीम: प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी, व0उ0नि0 नन्द किशोर ग्वाडी, उ0नि0 मंदीप सिंह, अ0उ0नि0 सुबोध घड़ियाल, हे0कां0 जितेन्द्र चौधरी, हे0कां0 बिमल सिंह, कां0 विवेक गुसाईं, कां0 प्रेम सिंह, कां0 उदय नेगी व कां0 चालक नीलय यादव।
- सीआईयू (CIU) टीम: निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट व कां0 वसीम।
प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी के अनुसार अभियुक्तों के खिलाफ धारा 317(2) और 3(5) BNS की बढ़ोत्तरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

More Stories
हरिद्वार में स्वच्छता और सुव्यवस्था का महाअभियान: डीएम मयूर दीक्षित और मेलाधिकारी सोनिका के निर्देशन में 5वें दिन भी चमके गंगा घाट; अनुपयोगी पोल हटाकर शहर को बनाया जा रहा अतिक्रमण मुक्त, विशेष स्वच्छता अभियान: गंगा घाटों और औद्योगिक क्षेत्रों में दिखा जनसहयोग, 68 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए गए…
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ‘विशेष अभियान 6.0’ के तहत चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और शौचालयों की हुई गहन सफाई, यात्रियों को मिला स्वच्छ वातावरण, मुरादाबाद मंडल के निर्देश पर रेलवे कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने संभाला मोर्चा…
UPSSSC PET परीक्षा: मुरादाबाद मंडल में उमड़ी भीड़; अधिकारियों महेश यादव व ऋषि कुमार शुक्ला की देखरेख में स्टेशनों पर रहे चाक-चौबंद प्रबंध, चलीं विशेष ट्रेनें, हेल्प डेस्क और चिकित्सा सहायता बूथ रहे मुस्तैद, डिजिटल टिकटिंग और अतिरिक्त काउंटर…