​हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,

तनवीर अली हरिद्वार।

​हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,

​रोशनाबाद (हरिद्वार)। कलेक्ट्रेट भवन, रोशनाबाद परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) हरिद्वार द्वारा एक नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ किया गया। साथ ही, वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ ‘वन महोत्सव सप्ताह’ का विधिवत समापन हुआ।

​आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,

हेल्प डेस्क का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नरेन्द्र दत्त और जिला मजिस्ट्रेट श्री मयूर दीक्षित ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

​इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश श्री नरेन्द्र दत्त ने कहा कि इस हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य जिले की आम जनता, विशेषकर वंचित, पिछड़े, गरीब और असहाय लोगों तक आसानी से पहुंच बनाना है। उन्होंने कहा कि अब जरूरतमंद लोग सीधे यहां आकर निःशुल्क विधिक सलाह और पात्रता के आधार पर कानूनी सहायता प्राप्त कर सकेंगे। जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विधिक सहायता पहुंचाना प्रशासन और न्यायपालिका की प्राथमिकता है।

​वन महोत्सव का हुआ समापन।

हेल्प डेस्क के उद्घाटन के उपरांत जिला न्यायाधीश और जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर ‘वन महोत्सव सप्ताह’ का समापन किया। उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई को जिला कारागार से शुरू हुए इस सप्ताह के तहत 4 जुलाई को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया था।

​ये रहे उपस्थित।

कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री संदीप कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सिमरनजीत कौर, अपर जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार व श्री वैभव गुप्ता, डिप्टी एल.ए.डी.सी. रमन कुमार सैनी, पैनल अधिवक्ता श्रीमती सीमा, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, लॉ इंटर्न्स और अधिकार मित्र मौजूद रहे। अंत में सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

You may have missed