तनवीर अली हरिद्वार।
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों और होटल-ढाबों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सिडकुल पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 51 लोगों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देशों पर चलाए गए इस विशेष अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष अजय शाह ने किया। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सिडकुल स्थित फैक्ट्रियों से छुट्टी के समय निकलने वाली महिला कर्मचारियों पर शराबी फब्तियां कसते हैं और अराजकता फैलाते हैं। महिलाओं की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर शराब की दुकानों, ढाबों और सड़कों के किनारे औचक छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान खुले में शराब पीने और हुड़दंग मचाने वाले 51 व्यक्तियों को मौके से दबोचा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹12,750 का संयोजन शुल्क वसूल किया। साथ ही, सभी को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते या पिलाते पाए जाने पर और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
थानाध्यक्ष अजय शाह ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

More Stories
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…
प्रादेशिक पुलिस प्रतियोगिता: हरिद्वार पुलिस ने दिखाया दम, कुश्ती और आर्म रेसलिंग में लहराया परचम, पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम किया रोशन,