एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,

तनवीर अली हरिद्वार। एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़…

तनवीर अली हरिद्वार।

एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,

श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जीआरपी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से साधु के भेष में घूम रहे एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 इंच लंबा बेहद खतरनाक अवैध चाकू बरामद हुआ है। जीआरपी ने समय रहते आरोपी को दबोचकर कांवड़ मेले में किसी संभावित बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया।

​एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता

​हरिद्वार में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ रही भारी भीड़ की सुरक्षा को लेकर एसपी जीआरपी अरुणा भारती के कड़े नेतृत्व एवं सीओ जीआरपी अनुज के कुशल निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान जीआरपी हरिद्वार टीम ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में साधु का भेष धारण किए एक 51 वर्षीय व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा।

​जब पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी ली, तो वह भी हैरान रह गई। आरोपी ने 12 इंच लंबे तेज धारदार अवैध चाकू को अपने दाहिने पैर में घुटने से एड़ी के बीच कपड़े की मदद से कसकर बांध रखा था, ताकि किसी भी समय जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत निकाला जा सके।

​पैर में छिपा रखा था धारदार हथियार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

​कांवड़ियों की भारी भीड़ के बीच लगभग 1 फुट लंबा अवैध चाकू लेकर घूमने के संबंध में जब पुलिस ने पूछताछ की, तो आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी बड़ी घटना की फिराक में था।

​पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेश कुमार (51 वर्ष) पुत्र माणकलाल, निवासी बड़ी ब्रह्मपुरी, भीनमाल, जिला जालौर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार हरिद्वार भेज दिया गया है।

​जीआरपी थाना हरिद्वार में मु0अ0स0-46/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त राजेश कुमार के आपराधिक इतिहास खंगालने की कार्रवाई जारी है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

  • बरामदगी: 12 इंच (1 फुट) लंबा एक अदद अवैध तेज धारदार चाकू
  • अभियुक्त: राजेश कुमार पुत्र श्री माणकलाल (उम्र 51 वर्ष), निवासी बड़ी ब्रह्मपुरी, भीनमाल, जालौर (राजस्थान)

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

  • ​उप-निरीक्षक (SI) नीरज जोशी
  • ​सहायक उप-निरीक्षक (ASI) अतुल
  • ​हेड कॉन्स्टेबल (HC) पृथ्वी नेगी
  • ​हेड कॉन्स्टेबल (HC) मोहित कुमार
  • ​कॉन्स्टेबल अभिषेक
  • ​कॉन्स्टेबल राजीव

You may have missed