हरिद्वार के शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में अपर जिला अधिकारी वीर सिंह बुदियाल ने हीरो मोटोकार्प लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत कोविड प्रभावित परिवारों के बच्चों को शैक्षिक पोषण सहायता कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इन साठ परिवारों में से दस बच्चियां ऐसी हैं, जिन्होंने अपने संरक्षक को खोया है।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पूरा विश्व कोविड-19 की महामारी से जूझ रहा है। ऐसे समय में हीरो मोटोकार्प द्वारा समाज के जरूरतमन्दों की मदद के लिए आगे आना सराहनीय पहल है। कहा कि आज हीरो मोटोकार्प कोविड-19 से प्रभावित साठ परिवारों के बच्चों को शैक्षिक पोषण या अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए आगे आया है, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने किसी न किसी प्रियजनों को खोया है। कार्यक्रम में बोलते हुये प्लांट हेड, हीरो मोटोकार्प यशपाल सरधाना ने कहा कि कोविड-19 हमारे सामने चुनौती बनकर आया है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती का हम मिलकर सामना करेंगे।
कंपनी ने कई योजनाएं बनाई हैं, शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण कुछ परिवारों के जीवन-यापन का साधन नहीं है, उनका पालन-पोषण अच्छी तरह से हो सके, इसके लिये योजना बनाई है। इसके तहत ट्रेनिंग दी जायेगी, बच्चों को शिक्षा दी जायेगी तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति की जायेगी।
हीरो मोटोकार्प कम्युनिकेशन व सीएसआर हेड भारतेन्दु कवि ने इस मौके पर कहा कि कोविड-19 की वजह से जिन परिवारों में यह दुःखद घटनाएं हुई हैं। हम संकट की इस घड़ी में उनके साथ हैं। इस मौके पर आदर्श युवा समिति के अध्यक्ष लखवीर सिंह ने कहा कि कंपनी अधिकारियों का आभार जताया।





More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,