प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए है।उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 21 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 371 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 19646 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। उधर, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, चंपावत में दो, देहरादून में चार और नैनीताल में तीन संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343139 हो गई है। इनमें से 329327 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7389 लोगों की जान जा चुकी है।
उधर, 72 हजार 661 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 68 लाख 32 हजार 935 लोगों को कोरोना की पहली वैक्सीन दी जा चुकी है। 22 लाख 24 हजार 121 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 18 से 44 आयु वर्ग में अब तक चार लाख 74 हजार 203 को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आकड़ें

More Stories
एसएसपी देहरादून की सख्ती के सामने फिर अपराधियों ने टेके घुटने, ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सघन चेकिंग के दौरान दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़,पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल, अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा व कारतूस हुआ बरामद, घटना में प्रयुक्त कार को किया सीज…
ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर पथरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू सहित 3 गैंगस्टरर्स को पुलिस ने लिया अपनी गिरफ्त में,भूरा उर्फ बबलू इससे पहले भी पुलिस मुठभेड़ के बाद खा चुका है जेल की हवा,हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर,
चारधाम यात्रा की तैयारियों हुई तेज, व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,