हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने व्यापारी को ब्लैकमेल करने की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि षड़यंत्र के तहत ज्वालापुर निवासी व्यापारी को आगरा के होटल में बुलाया गया। फर्जी महिला अधिकारी से अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाकर व्यापारी को जाल में फंसाया गया था।
पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर के व्यापारी ने शिकायत कर बताया कि एसबीआई की डिस्पेंसरी चाहिए थी। संजय शर्मा निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर ने शिवालिक नगर निवासी संजय जैन से मुलाकात कराई। जिसके बाद बैंक की अधिकारी बनकर एक महिला की व्यापारी से मुलाकात कराई गई। आरोप है कि 18 दिसंबर वर्ष 2020 को उसे महिला ने आगरा में बुलाया। जहां एक होटल में महिला और अन्य आरोपियों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। जब होश आया तो वह महिला के बेड पर था। आरोप है कि आरोपियों से उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। करीब 7 लाख रुपये व्यापारी से कई आरोपियों ने ले लिए। महिला टीना उर्फ श्वेता पत्नी संदीप निवासी ब्रह्मपुरी भजनपुरा गढीमेंटू उस्मानपुर दिल्ली भी इस साजिश में शामिल थी। इस षड़यंत्र में महिला अधिकारी टीना ही बनी थी। पुलिस ने आरोपी टीना को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पूर्व में पुलिस मनोज शर्मा पुत्र राजपाल निवासी सिकेडा मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच अधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि जालसाज महिला को गिरफ्तार कर जैल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, उपनिरीक्षक लाखन सिंह कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार। कॉन्स्टेबल देवेन्द्र, महिला कॉन्स्टेबल रीता शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,