उत्तराखंड सरकार ने कोरोना कर्फ्यू 14 सितंबर तक बढ़ा दिया है। सोमवार को इस बाबत नई एसओपी जारी कर दी गई है। जिसमें कोई बदलाव नहीं किया है। सभी नियम और शर्तें पहले जैसी ही रखी गईं हैं। मुख्य सचिव एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने कोविड कर्फ्यू के संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया है।
उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते बढ़ा दिया गया है। अभी कोविड कर्फ्यू मंगलवार सुबह छह बजे तक के लिए लागू है। लेकिन, सरकार ने अब कोविड कर्फ्यू को बढ़ाकर 14 सितंबर तक कर दिया है। कोविड कर्फ्यू की नई गाइडलाइन के अनुसार, उत्तराखंड आने के लिए पर्यटकों को आरटीपीसीआर कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही स्मार्ट सिटी वेबवाइट में पंजीकरण सहित होटल बुकिंग से जुड़े कागजात दिखाने के बाद ही एंट्री दी जा रही है।
बिना कोविड रिपोर्ट उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की बॉर्डर पर ही कोराना जांच की जाएगी। सोमवार को मुख्य सचिव एसएस संधु ने यह आदेश किए हैं। 14 सितंबर, सुबह छह बजे तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। सरकार ने वैसे तो सभी सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृति समारोह में भीड़ पर अग्रिम आदेश तक प्रतिबंध लगाया है, लेकिन यह भी कहा है कि यदि सक्षम स्तर से पूर्व में ऐसे आयोजन के लिए अनुमोदन लिया गया है तो फिर ये गतिविधियां हो सकेंगी।
पुलिस-प्रशासन को निर्देश दिया है कि कोविड गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करवाया जाए। घर से बाहर बिना मास्क घूमने वाले लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाए। उत्तराखंड सरकार ने पिछले हफ्ते की कोविड कर्फ्यू की गाइडलाइन्स को यथावत 14 सितंबर तक के लिए लागू किया है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर में हालांकि काफी गिरावट आ चुकी है, लेकिन सरकार अभी भी कुछ बंदिशें हटाने के पक्ष में नहीं है।
ये रहेगी बंदिशे…
- कोरोना वैक्सीन की डबल डोज लेने के 15 दिन की रिपोर्ट पर राज्य में प्रवेश।
- कोविड वैक्सीन की डबल डोज न लेने वालों के लिए 72 घंटे की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी।
- विवाह समारोह में 50 लोगों के शामिल होने की शर्त लागू।
- शवयात्रा में भी 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।
- दूसरे राज्यों से अपने पैतृक गांव लौटने वाले प्रवासियों के लिए ग्राम प्रधान की निगरानी में आवश्यकतानुसार सात दिन क्वारंटीन सेंटर में एकांतवास में रहेंगे।
- प्रदेश में एक हफ्ते लिए फिर बढ़ा कोविड कर्फ्यू….उत्तराखंड सरकार ने 14 सितंबर तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू….

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,