तनवीर अली हरिद्वार:– भगवानपुर थाना क्षेत्र के हलजोरा गाँव में आज आग लगने से हड़कंप मच गया जिस कारण लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया गनीमत रही इस अग्निकांड में कोई जनहानि नही हुई है।आपको बता दे आग का आलम ये था की लपटें मानो पूरे गाँव को जलाकर खाक कर देगी।
आप तस्वीरो में साफ तौर पर देख सकते हो किस तरह आग अपना विशाल रूप धारण कर रही है। अगर मस्जिद में ऐलान न होता तो शायद पूरा गाँव आग की झपेट में आ जाता।
वहीं गाँव वालों ओर दमकल की मदद से जब तक आग पर काबू पाया जाता उस वक्त तक गरीबो पर मार पड़ चुकी थी। झोपड़ियों में भरे भूसे अनाज व घरेलू समान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था।
वहीं पीड़ित ने बताया कि घर मे रक्खा जरूरी सामान व पशुओं के लिये इकठा किया गया भूसा पूरी तरह से जल गया है।
जब नुकसान के बारे में मीडिया ने बात की तो पीड़िता ने नम आंखों से बताया की साहब हम गरीब पूरी तरीके से तबाह हो गए है।आग लगने से हमारा लाखो रुपये का सामान जल गया है।
वही दमकल अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के मधुमक्खी के छाते को तोड़ने के कारण आग लगी जिसमे लगभग लाखों रुपयों का सामान जल गया।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,