तनवीर अली हरिद्वार।
राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज का पर्यटक सीजन के लिए शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पूजा-अर्चना कर किया उद्घाटन, पहले दिन देश-विदेश के पर्यटकों ने लिया रोमांचक जंगल सफारी का आनंद,पर्यटन बढ़ने से स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर,
हरिद्वार, संवाददाता।
प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने रविवार को राजाजी टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध चीला रेंज के मुख्य गेट का विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर नए पर्यटक सीजन के लिए शुभारंभ किया। गेट खुलते ही पहले दिन देश-विदेश से पहुंचे सैलानियों ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया।
उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहर और जैव विविधता का अनमोल खजाना है। चीला रेंज अपनी नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध वन्यजीव संपदा और रोमांचक जंगल सफारी के कारण देश-विदेश के सैलानियों की पहली पसंद रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटक सीजन शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने सैलानियों से पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध प्रदेश है। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रकृति और वन्यजीवों की सुरक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि वे सफारी का आनंद लेने के साथ-साथ वन क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।
इस मौके पर पार्क वार्डन विजय सैनी, रेंजर अचल सिंह गौतम सहित वन विभाग के तमाम अधिकारी, कर्मचारी, जिप्सी चालक और बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेंज में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

More Stories
लक्सर के साईं बाबा मंदिर में चोरी की घटना का खुलासा: पुलिस ने तीन नशेड़ी चोर किए गिरफ्तार, चोरी हुई नकदी की बरामद…डिजिटल साक्ष्यों से मिली सफलता…
हरिद्वार में हथियार तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग करने वाले बदमाशों को पड़ा भारी!बहादराबाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, मेरठ के दोनों आरोपी गिरफ्तार; दो अवैध पिस्टल बरामद…
दीपावली पर बेटियों के सम्मान में आगे आया श्री बालाजी जनशक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट, बालिकाओं को शॉल वितरित कर उच्च शिक्षा के लिए किया प्रेरित,’बेटी शिक्षित होगी, तभी समाज होगा विकसित’ नरेंद्र कुमार…