तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार में हथियार तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग करने वाले बदमाशों को पड़ा भारी!
बहादराबाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, मेरठ के दोनों आरोपी गिरफ्तार; दो अवैध पिस्टल बरामद।
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में अवैध हथियारों की तस्करी करने पहुंचे मेरठ के दो बदमाश पुलिस की घेराबंदी में फंस गए। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो पिस्टल बरामद हुई हैं।
पुलिस के मुताबिक, बहादराबाद क्षेत्र में मेरठ से अवैध हथियारों की खेप लेकर दो तस्करों के पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सामने देखकर दोनों आरोपी गन्ने के खेतों में जा छिपे और वहां से भागने का प्रयास करने लगे।
पुलिस टीम ने जब उन्हें घेरकर पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकुल और भूपेंद्र निवासी सरधना, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल बरामद की हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
मुठभेड़ के बाद पुलिस अब हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। जांच की जा रही है कि मेरठ से हथियारों की सप्लाई कहां से की जा रही थी और हरिद्वार में इन हथियारों की डिलीवरी किसे दी जानी थी। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अवैध हथियारों के साथ दो तस्करों के क्षेत्र में आने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी खेतों में भाग गए और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्टल बरामद की गई हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
रिपोर्ट: तनवीर अली, हरिद्वार

More Stories
लक्सर के साईं बाबा मंदिर में चोरी की घटना का खुलासा: पुलिस ने तीन नशेड़ी चोर किए गिरफ्तार, चोरी हुई नकदी की बरामद…डिजिटल साक्ष्यों से मिली सफलता…
दीपावली पर बेटियों के सम्मान में आगे आया श्री बालाजी जनशक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट, बालिकाओं को शॉल वितरित कर उच्च शिक्षा के लिए किया प्रेरित,’बेटी शिक्षित होगी, तभी समाज होगा विकसित’ नरेंद्र कुमार…
राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज का पर्यटक सीजन के लिए शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पूजा-अर्चना कर किया उद्घाटन, पहले दिन देश-विदेश के पर्यटकों ने लिया रोमांचक जंगल सफारी का आनंद,पर्यटन बढ़ने से स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर…