तनवीर अली हरिद्वार।
धमाका! लक्सर में पुलिस का बड़ा एक्शन, नशे के दो सौदागर दबोचे
खाकी की ताबड़तोड़ छापेमारी: 52 पैकेट माल्टा देशी और 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
लक्सर (हरिद्वार)।
क्षेत्र में अवैध नशा तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ लक्सर कोतवाली पुलिस ने जबरदस्त स्ट्राइक की है। पुलिस कप्तान के निर्देशों पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान के तहत 09 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने दो अलग-अलग इलाकों से दो शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध देशी टेट्रा पैक और कच्ची शराब बरामद हुई है।
कहाँ से कौन हुआ गिरफ्तार?
- गोपाल (उम्र 60 वर्ष) – पुत्र स्व. मुलकराम, निवासी: ग्राम दरगाहपुर, थाना कोतवाली लक्सर, हरिद्वार। (कब्जे से: 52 पैकेट माल्टा मार्का अवैध देशी शराब)
- शहनवाज (उम्र 38 वर्ष) – पुत्र शरीफ अहमद, निवासी: नगला खिताफ, थाना लक्सर, हरिद्वार। (कब्जे से: 05 लीटर अवैध कच्ची शराब)
[कानूनी कार्रवाई]
कोतवाली लक्सर में दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम (Excise Act) की संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं:
- मु.अ.सं.- 1043/26 धारा 60 (बनाम गोपाल)
- मु.अ.सं.- 1045/26 धारा 60 (बनाम शहनवाज)
- उ.नि. ब्रहमदत्त बिजल्वाण
- उ.नि. बीरेन्द्र सिंह नेगी
- हे.कां. महेन्द्र सिंह
- हे.कां. मुकेश कुमार
- कां. अरविन्द चौहान
- कां. राजेन्द्र बिष्ट

More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…