तनवीर अली हरिद्वार:—हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू हरिद्वार की टीम ने आईपीएल में सट्टा लगाते हुए संयुक्त टीम ने दो अभियुक्तों को ज्वालापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी, हरिद्वार के निर्देश पर ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, जुआ व सट्टा आदि की रोकथाम के लिए एक टीम का गठन किया था जिसके फलस्वरूप आज ज्वालापुर पुलिस वह सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र से दो व्यक्तियों पंकज अरोड़ा पुत्र राजकुमार अरोड़ा (उम्र 48 वर्ष) निवासी धीरवाली, शिव मंदिर के पास, ज्वालापुर व कपिल अरोड़ा पुत्र कमल अरोड़ा (उम्र 30 वर्ष) निवासी मौ0 मालियान, ज्वालापुर, हरिद्वार को ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 19, 94, 761 रुपये बरामद किये हैं साथ ही आईपीएल सट्टे में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।आपको बता दे ज्वालापुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू कि टीम लगातार ऐसे काले कारनामों को करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में:– चंद्र चन्द्राकर नैथानी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार, उपनिरीक्षक प्रभारी चौकी रेल खेमेन्द्र गंगवार, उपनिरीक्षक चरण सिंह, कॉन्स्टेबल हेमन्त, मनमोहन, रणजीत सिंह तोमर प्रभारी कॉन्स्टेबल उमेश, अजय, नरेंद्र, मनोज, विवेक यादव शामिल रहे।


More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,