तनवीर अली हरिद्वार:–रुड़की के कृष्णानगर नगर में तीन आरोपियों द्वारा युवती का गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना का एस.पी देहात द्वारा गंगनहर कोतवाली में खुलासा कर दिया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान एस.पी देहात परमिंदर सिंह डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 अप्रैल दिन शनिवार को दोपहर करीब 1:00 बजे रुड़की के कृष्णा नगर की गली नंबर 20 में तीन युवकों द्वारा युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी मौके पर मौजूद कॉलोनी वासियों ने एक आरोपी हैदर अली पुत्र सदाकत निवासी सफरपुर रुड़की को मौके पर ही पकड़ लिया था जबकि दो अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब रहे थे एस.पी देहात प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि पुलिस ने अन्य फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है। जिनका नाम आरिस उर्फ रिहान पुत्र बुन्दू निवासी शाहपुर व शारिक पुत्र असलम निवासी शाहपुर रुड़की है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी हैदर अली की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और निधि के घर का गेट खटखटाया था। जब निधि गेट पर आई तो तीनों आरोपियों ने उसे पकड़कर कागज कटर से उसका गला रेत दिया। और घटना को अंजाम देने के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि एक को कॉलोनी वासियों ने पकड़ लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक का पिछले लगभग 3 साल से निधि से प्रेम प्रसंग था। लेकिन निधि उस से पीछा छुड़ाना चाह रही थी। और इसी बात से खफा होकर युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व पेपर कटर भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। वहीं घटना का 24 घंटे से पहले खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा ढाई हजार रुपया इनाम देने की घोषणा भी की गई है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में:- मनोज मैनवाल-गंगनहर कोतवाली प्रभारी गंगनहर
उपनिरीक्षक मनोज सिरौला – कोत) गंगनहर, कॉन्स्टेबल बबलू,प्रीतम,मनोज,मुकेश जोशी,पूरण,
सुनील रमोला- कोत0 गंगनहर का0विजय का0 सुरेश उ0नि0 जहांगीर अली-प्रभारी,उ0नि0 बिनोद गोला-कोत0 गंगनहर,सन्दीप कुमार ,हरि सिंह
HCP अहसान अली,उ0नि0 दीप कुमार-कोत0 गंगनहर,अमर, हसन जैदी, रविन्द्र खत्री
उ0नि0 नवीन पुरोहित – कोत0 गंगनहर का0 सुरेन्द्र
का0 चेतन सिंह का0 महीपाल उ0नि0 लोकपाल परमार – कोत0 गंगनहर का0 सुरेन्द्र का0 सन्दीप का0 जाकिर अली,उ0नि0 सुथी प्रीति तोमर – कोत0 गंगनहर का0 रणवीर,का0 सन्तोष शामिल रहे।

More Stories
दिव्य और भव्य होगा आगामी अर्द्धकुंभ… निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगा कड़ा एक्शन…कई करोड़ श्रद्धालुओं के आने की है उम्मीद… साधु संत नहीं है नाराज….सोनिका, मेलाधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा रा.प्रा.विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…कार्मिक नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर… सरकारी कार्यालयों, संस्थानों आदि का आगे भी चलता रहेगा औचक निरीक्षण…सीडीओ…
मेट्रो हॉस्पिटल में सर्वश्रेष्ठ डाक्टर का पुरस्कार डॉ0 नितिन कुमार चंचल व डॉ0 शिबा खान को दिया गया स्टाफ ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड…दीपावली पर मेट्रो अस्पताल हरिद्वार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास के साथ मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधांए प्रदान की जाएगी, डॉ॰ अरशद इकबाल,मेट्रो अस्पताल हरिद्वार युनिट हेड…