हरिद्वार:-कोतवाली मंगलौर पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार अभियुक्त को पकड़ा, घटना में प्रयुक्त लोहे का ऐंगल बरामद।थाना कोतवाली मंगलौर पर वादी श्री मंजीत पुत्र मदनपाल निवासी ग्राम भूराहेडी थाना पुरकाजी जिला मु0नगर द्वारा दिनाक 24-10-22 को खुद के भतीजे राजन के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के करने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना मुकदमा में धारा 147, 148, 149, 307 की बढोतरी की गई।अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा लगातार दविश देते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था जिसके परिणामस्वरूप आज दिनांक 12,11.22 को अभियुक्त मोहित पुत्र भोपाल निवासी ग्राम खेडाजट्ट कोत0 थाना मंगलौर को घटना में प्रयुक्त लोहे के ऐंगल के साथ पकड़ा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,उप निरीक्षक श्री मनोज कठैत,कॉन्स्टेबल रोशन,कांस्टेबल किशनदेव राणा शामिल रहे।

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,