बीएचईएल हरिद्वार के रक्षा विभाग को भारतीय नौ सेना के लिए बनायी जाने वाली नेवल गन (एसआरजीएम)” के लिए “सेल्फ सर्टिफिकेशन स्टेटस सर्टिफिकेट” प्रदान किया गया है । एडिशनल डायरेक्टर जनरल (क्वालिटी एश्योरेंस) के रियर एडमिरल श्री संजय शर्मा ने डिप्टी डायरेक्टर जनरल (क्वालिटी एश्योरेंस-नेवल) कमोडोर श्री वी. के. लेखी की उपस्थिति में, डायरेक्टरेट ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस, दिल्ली मुख्यालय में बीएचईएल के महाप्रबंधक (आईएस-डीएबीजी) श्री अमित गुप्ता को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया।बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए रक्षा उत्पादन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सर्टिफिकेट सभी की कड़ी मेहनत एवं अपने कार्य के प्रति गम्भीरता का सुखद फल है । इस संदर्भ में बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक (डीएबीजी, डीटीजी) श्री जी. सुब्रह्यमन्यम एवं अपर महाप्रबंधक (गुणता) श्री अजय कुमार ने बताया कि भारत सरकार के रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा शुरू की गई इस स्व-प्रमाणन योजना का उद्देश्य ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को बढ़ावा देना है।उल्लेखनीय है कि यह प्रमाणपत्र अच्छी आपूर्तिकर्ता रेटिंग, प्रदर्शन योग्य प्रक्रिया क्षमता, मजबूत गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली और सुरक्षा बलों के लिए निर्दिष्ट गुणवत्ता मानकों वाले सामान का उत्पादन और आपूर्ति करने वाली फर्मों को प्रदान किया जाता है । इस प्रमाणपत्र को प्राप्त करने वाले संगठन अपने कार्यों के संदर्भ में नौ सेना द्वारा निरीक्षण की प्रतीक्षा करने के बजाय उत्पादों को स्व-प्रमाणित कर उनकी आपूर्ति कर सकते हैं ।
बीएचईएल हरिद्वार के रक्षा विभाग को भारतीय नौ सेना द्वारा दिया गया सेल्फ सर्टिफिकेशन का दर्जा… कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने रक्षा उत्पादन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी बधाई दी…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…