प्रादेशिक पुलिस प्रतियोगिता: हरिद्वार पुलिस ने दिखाया दम, कुश्ती और आर्म रेसलिंग में लहराया परचम, पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम किया रोशन,

तनवीर अली हरिद्वार।

प्रादेशिक पुलिस प्रतियोगिता: हरिद्वार पुलिस ने दिखाया दम, कुश्ती और आर्म रेसलिंग में लहराया परचम, पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम किया रोशन,

हरिद्वार:

उधम सिंह नगर में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित 24वीं प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता (बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग व आर्म कुश्ती) 2026 में हरिद्वार पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए कुश्ती में द्वितीय तथा आर्म कुश्ती में तीसरा स्थान हासिल किया।

​ट्रॉफी जीतकर पुलिस कार्यालय पहुंचे खिलाड़ियों व कोचिंग स्टाफ से एसएसपी नवनीत सिंह ने मुलाकात की और सभी को बधाई दी। एसएसपी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी ‘नेशनल गेम्स’ के लिए अभी से तैयारियां पुख्ता करने की सलाह दी। साथ ही मौके पर मौजूद प्रतिसार निरीक्षक (पुलिस लाइन) को खिलाड़ियों के लिए सभी जरूरी संसाधन और सुविधाएं तत्काल मुहैया कराने के निर्देश जारी किए।

​इस प्रतियोगिता में महिला कांस्टेबल पूजा भट्ट ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए अपने भार वर्ग की तीनों प्रतिस्पर्धाओं (कुश्ती, आर्म रेसलिंग और बॉडी बिल्डिंग) में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

पदक विजेताओं की सूची:

महिला कुश्ती

  • कां. पूजा भट्ट (56 किग्रा) – स्वर्ण पदक (प्रथम)
  • कां. कविता बुटोला (68 किग्रा) – स्वर्ण पदक (प्रथम)
  • कां. भारती रावत (72 किग्रा) – स्वर्ण पदक (प्रथम)
  • कां. रजनी बिष्ट (76 किग्रा) – स्वर्ण पदक (प्रथम)

आर्म रेसलिंग

  • कां. पूजा भट्ट (56 किग्रा) – प्रथम स्थान
  • कां. भारती रावत (70 किग्रा) – प्रथम स्थान
  • कां. कविता बुटोला (70+ किग्रा) – द्वितीय स्थान
  • कां. रजनी बिष्ट (76+ किग्रा) – द्वितीय स्थान

बॉडी बिल्डिंग

  • कां. पूजा भट्ट (59 किग्रा) – प्रथम स्थान

You may have missed