तनवीर अली हरिद्वार।
पिरान कलियर उर्स: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर पिरान कलियर उर्स में खाद्य सुरक्षा टीम की खाद्य प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी, 4 सैंपल लैब भेजे,सख्त हिदायत दी,
रुड़की। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की एवं सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) के निर्देशों पर पिरान कलियर मेले/उर्स क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा व आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मेला क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की और संचालकों को अनिवार्य रूप से लाइसेंस प्रदर्शित करने, रेट लिस्ट लगाने तथा साफ-सफाई दुरुस्त रखने की सख्त हिदायत दी। टीम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थ परोसने के लिए किसी भी हाल में छपे हुए (प्रिंटेड) कागज का इस्तेमाल न किया जाए और सभी खाद्य सामग्रियों को ढककर व सुरक्षित रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता जांच के लिए हल्दी पाउडर, चाय, पोहा और देसी घी का 1-1 नमूना (कुल 4 सैंपल) लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमों के तहत आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी (रुड़की) कपिल देव, पूर्ति निरीक्षक टी.एन. शर्मा तथा नीलम भास्कर शामिल रहे।

More Stories
प्रादेशिक पुलिस प्रतियोगिता: हरिद्वार पुलिस ने दिखाया दम, कुश्ती और आर्म रेसलिंग में लहराया परचम, पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम किया रोशन,
आईजी योगेंद्र सिंह रावत और एसएसपी आयुष अग्रवाल की देखरेख में कुंभ मेला-2027 का 5वां चरण शुरू; 309 जवान लेंगे प्रशिक्षण,प्रमुख मेला क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण…
कनखल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर स्नेचर किए गिरफ्तार,कांवड़ मेले की भीड़ का फायदा उठाकर दिया था चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम, सोने की चैन की बरामद, एसपी सिटी अभय सिंह ने किया खुलासा…