हरिद्वार :-विश्व प्रशिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव की फोटो लगाकर नकली सेक्स वर्धक दवाएं बेचने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से काफी सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को हरिद्वार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं, गिरोह का सरगना अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
स्वामी रामदेव की फोटो का किया प्रयोग
28 जुलाई 2021 को दिव्य योग मंदिर पतंजलि फेस-1 के प्रतिनिधि राजू वर्मा ने बहादराबाद थाने में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अश्लील वेबसाइटों पर संचालित होने वाले विज्ञापनों में सेक्स वर्धक दवा बेचने के लिए योग गुरु स्वामी रामदेव के चित्र का प्रयोग किया जा रहा है। मामले की जांच रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा को सौंपी गई थी। छानबीन के बाद उन्होंने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, सीडीआर लोकेशन के बाद यूपी के आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की नीरव निकुंज कॉलोनी में चल रहे कॉल सेंटर में छापेेमारी की।
पुलिस ने आकाश शर्मा निवासी सेक्टर-8, मकान नंबर 1048, आवास-विकास कॉलोनी निकट सेंट्रल जेल, थाना जगदीशपुरा, आगरा और सतीश कुमार निवासी किशोरपुरा, थाना जगदीशपुरा, आगरा को कॉल सेंटर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह का सरगना गजेंद्र यादव निवासी ग्राम बाईपुर थाना सिकंदरा है। वह हाल ही में अपने गांव से प्रधान पद का प्रत्याशी भी रहा था। रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
कॉल सेंटर से ये सामान बरामद
पुलिस ने कॉल सेंटर में छापेमारी के दौरान तीन लैपटॉप, दो लैपटाप चार्जर, तीन माउस, फर्म के दो स्टांप, पांच मोबाइल, की पैड वाले 55 मोबाइल, आठ मोबाइल चार्जर, स्वामी रामदेव के अश्लील प्रिंटेड फोटो वाले विज्ञापन, सेेक्स वर्धक दवा के ऑनलाइन डिस्पैच के लिए रखे गए छह पैकेट, 10 ब्लैंक सिम कार्ड और दैनिक उपस्थिति के लिए रखी गई शीट बरामद हुई।
पुलिस टीम में ये रहे मौजूद
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल कुंदन सिंह राणा, उपनिरीक्षक विकास रावत, आरक्षी पंकज देवली, आरक्षी पद्म, विवेक यादव, सीआईयू के आरक्षी वसीम, बहादराबाद थाने में तैनात आरक्षी सुनील चौहान शामिल थे।
बाबा रामदेव का फोटो लगा विज्ञापन अश्लील व पोर्न साइट पर चलाकर दवाई और तेल की ऑनलाइन बुकिंग की जाती थी। विश्वास जीतने के लिए दवाइयों पर बाबा रामदेव का फोटो इस्तेमाल किया जाता था।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,