प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड के आठ जिलों में शनिवार को कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला। जबकि पांच जिलों में कुल 16 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 44 हजार 14 हो गई है। राज्य में शनिवार को देहरादून में नौ, हरिद्वार में चार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिले में एक एक नया मरीज मिला है।
शनिवार को 12 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 13 हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन से कुल पांच मरीज डिस्चार्ज किए गए जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 158 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.13 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत से अधिक चल रही है।
शनिवार को राज्य भर में कुल 56 हजार से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए। इसके बाद राज्य में एक डोज लेने वालों की संख्या 75 लाख के पार पहुंच गई है। जबकि डबल डोज लेने वालों की संख्या 43 लाख से अधिक हो गए हैं। कोरोना केस होने के बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग वायरस के प्रति लोगों को जागरुक करने में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी ओर, बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के चालान भी काटे जा रहे हैं।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देकर आंकड़े

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…