प्रदेश सरकार ने कोविड की बंदिशें एक माह के लिए बढ़ा दी है। गाइडलाइन में पूर्व में किए गए प्रावधानों को यथावत रखा गया है। सोमवार को मुख्य सचिव एसएस संधु ने यह आदेश किए हैं। पहली बार गाइडलाइन की बंदिशें पूरे एक माह के लिए बढ़ाई गई हैं। नई गाइड लाइन 20 नवंबर तक लागू रहेगी। सरकार ने विभिन्न प्रांतों से उत्तराखंड में प्रवेश पर वैक्सीन की एक डोज लगा चुके व्यक्तियों के लिए आरटीपीसीआर की 72 घंटें पूर्व की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रखी है।
जबकि दो डोज लगा चुके व्यक्तियों को प्रमाण पत्र के आधार पर प्रवेश की अनुमति पूर्व की भांति दी जाएगी। चारधाम यात्रा पर जाने वाले व्यक्तियों के लिए स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया है। यहां भी वैक्सीन के एक डोज वाले व्यक्तियों के लिए 72 घंटें पूर्व की नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता बरकरार की गई है।
सरकार ने शादी-समारोह में वैडिंग्स प्वाइंट और होटल व ढाबों के क्षमता के 50 फीसदी लोगों को एकत्र करने की इजाजत दी है। इसी तरह कोचिंग संस्थानों में अभी भी क्षमता के 50 फीसदी छात्र-छात्राएं एक साथ पढ़ाई कर सकेंगे। वीकेंड पर पर्यटन स्थलों पर कोविड गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए जिलाधिकारियों को अधिकृत किया है।
प्रदेश सरकार ने कोविड की बंदिशें एक माह के लिए बढ़ाया… गाइडलाइन में पूर्व में किए गए प्रावधानों को रखा गया यथावत….

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,