प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए उत्तराखंड में गुरुवार को 20 नए संक्रमित मामले मिले हैं। वहीं किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 28 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 10 जिलों में 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
देहरादून जिले में सात, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक मरीज, चमोली और पौड़ी में दो-दो व नैनीताल जिले में तीन संक्रमित मिले हैं। चंपावत, हरिद्वार और टिहरी जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है।
284 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज
प्रदेश में कोरोना 28 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 329582 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। 284 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 343330 हो गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने… संक्रमण से कितनी हुई मौत… कितने हुए ठीक… देखें आंकड़े….

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,