हरिद्वार के थाना कनखल पुलिस ने क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी महिला के साथ हुई टप्पे बाजी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने महिला के दोनों सोने के कंगन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी हैं।पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह कृष्णानगर कनखल निवासी महिला श्रीमती मीनू कपूर पत्नी धर्मेश कपूर घर के बाहर खड़ी थी इसी दौरान
बाइक सवार युवक महिला के पास पहुंचे और कहने लगे कि वह सोने के जेवरात की धुलाई करते हैं। जिन पर विश्वास कर महिला ने अपने दो सोने के कंगन उनको धुलाई के लिए दिये। युवकों ने महिला के सामने ही केमिकल से भरे डिब्बे में दोनों कंगन उसने डाल दिए और महिला को इधर-उधर की बातों में उलझा कर उसका ध्यान बांटकर मौके का फायदा उठाते हुए दोनों कंगन बड़ी सफाई से साफ कर दिए और महिला
को केमिकल भरे डिब्बा थमाते हुए कहा कि इसको कुछ देर फ्रिज में रख देना महिला ने युवकों द्वारा बताए गए बातों को अमल करते हुए ऐसा ही किया।
बाइक सवारों के जाने के बाद जब महिला ने केमिकल से भरे डिब्बे को खोलना तो उसमें से सोने के कंगन गायब मिले। घटना के सम्बंध में महिला ने कनखल थाने में तहरीर देकर बाइक सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालते हुए दोनों युवकों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस टप्पेबाजो की तलाश में जुटी हुई थी कि गुरुवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलेगी कि बाइक सवार दो संदिग्ध युवक बैरागी कैंप में देखे गए हैं। सूचना पर पुलिस ने बिना वक्त गवाए, मौके पर पहुंचकर बाइक सवार दोनों युवकों को दबोच लिया। जिन की तलाशी लेने पर पुलिस को कृष्णा नगर निवासी महिला के दोनों सोने के कुंडल बरामद हुए। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ कर थाने लेकर पहुंची, जहां पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम रोहित कुमार पुत्र अनिल शाह और राजा कुमार पुत्र रामचंद्र निवासीगण घर सेमली कुरुसेला कठियार बिहार बताते हुए महिला के साथ हुई टप्पेबाजी की
घटना को कबूला हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के बाद उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।
बरामदगी का विवरण:- 02 अदद पीली धातु के कंगन (कीमत करीब 1.90 लाख)
घटना में प्रयुक्त एक मो0सा0 हीरो होण्डा न0 यूके-07-वाई 7538
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी थाना कखनल
व0उ0नि0 विक्रम सिंह धामी उ0नि0 देवेन्द्र चौहान
कॉन्स्टेबल भरत नेगी, दीपक चौधरी,जयपाल सिंह,बलवन्त शामिल रहे।


More Stories
एसएसपी देहरादून की सख्ती के सामने फिर अपराधियों ने टेके घुटने, ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सघन चेकिंग के दौरान दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़,पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल, अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा व कारतूस हुआ बरामद, घटना में प्रयुक्त कार को किया सीज…
ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर पथरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू सहित 3 गैंगस्टरर्स को पुलिस ने लिया अपनी गिरफ्त में,भूरा उर्फ बबलू इससे पहले भी पुलिस मुठभेड़ के बाद खा चुका है जेल की हवा,हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर,
चारधाम यात्रा की तैयारियों हुई तेज, व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,