हरिद्वार पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को जनपद के पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल क्षेत्र में फेरबदल कर दिया।अब ज्वालापुर के नाम से नया सर्किल भी बनाया गया है।
नई व्यवस्था के अनुसार, सीओ सदर विशाखा अशोक भडाणे के सर्किल में रानीपुर कोतवाली, सिडकुल थाने के अलावा महिला हेल्पलाइन, सीआईयू सहित विभिन्न 12 प्रकोष्ठ शामिल रहेंगे। ज्वालापुर कोतवाली, थाना बहादराबाद और थाना श्यामपुर मिलाकर ज्वालापुर के नाम से नया सर्किल बनाते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक रेखा यादव को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सीओ लाइन के अलावा साइबर सेल और नारकोटिक्स सेल की मॉनिटरिंग भी रेखा यादव करेंगी। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह के सर्किल में शहर कोतवाली, कनखल थाना के अलावा एलआईयू, जल पुलिस, बम डिस्पोजल यूनिट, एसआईएस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल आदि कई अहम प्रकोष्ठ दिए गए हैं। सीओ बुग्गावाला राकेश रावत को थाना बुग्गावाला, सीओ यातायात व सीपीयू हरिद्वार दिया गया है। सीओ रुड़की विवेक कुमार, सीओ लक्सर बहादुर सिंह चौहान व सीओ मंगलौर पंकज गैरोला के कार्यभार यथावत रखे गए हैं।
हरिद्वार पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को जनपद के पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल क्षेत्र में फेरबदल कर दिया।अब ज्वालापुर के नाम से नया सर्किल भी बनाया गया है।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,