प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 25 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 35 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 379 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 16474 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि तीन जिलों बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। उधर, अल्मोड़ा में चार, चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में एक-एक, चंपावत, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में दो-दो, देहरादून में आठ और उत्तरकाशी में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343125 हो गई है। इनमें से 329306 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7388 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आकड़ें

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…

ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,