हरिद्वार, 04 सितम्बर: बीएचईएल एजुकेशनल मैंनेजमेंट बोर्ड (ईएमबी) द्वारा संचालित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-1 में कौशल विकास केंद्र की स्थापना की गई है । मुख्य अतिथि के रूप में बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री संजय गुलाटी ने इस कौशल विकास केंद्र उद्घाटन किया । इस अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह भी आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती तथा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ ।
समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री संजय गुलाटी ने कहा कि वर्तमान समय में संसाधनों को बढ़ाना आवश्यक है । शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए उन्होंने ईएमबी के प्रयासों की सराहना की और अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक मानव संसाधन श्री नीरज दवे ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से बच्चों को प्रशिक्षण देकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के प्रयास किए जाएंगे । महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) डा. सुरजीत दास ने कहा कि अभी भी कोरोना के प्रति सावधानी बरतना आवश्यक है । इससे पहले ईएमबी के सचिव श्री विनीत जैन ने बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की । समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों तथा कोरोना काल में बीएचईएल के मुख्य चिकित्सालय में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया । समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए ।


More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,