तनवीर अली हरिद्वार।
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश और ARTO नेहा झा की अगुवाई में हरिद्वार में चला सघन चेकिंग अभियान: 160 चालान, ₹3.91 लाख शमन राशि वसूली…
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में जिले में सघन चेकिंग एवं प्रवर्तन का विशेष अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान चेकिंग टीमों ने कुल 160 वाहनों के चालान काटे और लगभग ₹3,91,600 की शमन राशि आरोपित की। जांच में सबसे अधिक लापरवाही दोपहिया वाहन चालकों में देखने को मिली, जहां बिना हेलमेट वाहन चलाने पर सर्वाधिक 76 चालान किए गए। इसके अलावा बिना टैक्स रसीद, बिना वैध परमिट, बिना सीट बेल्ट, यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने पर 37 वाहनों के पंजीकरण प्रमाण-पत्र (RC) जब्त किए गए, जबकि 3 वाहनों को एआरटीओ कार्यालय लाया गया। इस दौरान बाहरी राज्यों, मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश से आने वाले पर्यटक और वाणिज्यिक वाहनों की भी गहन जांच की गई।
”प्रवर्तन की कार्रवाई केवल चालान काटने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम जनता में यातायात अनुशासन स्थापित करने के लिए विभाग निरंतर अभियान चलाएगा। हेलमेट, सीट बेल्ट, परमिट, टैक्स, फिटनेस, डीएल और ओवरलोडिंग जैसे गंभीर मामलों में नियमित कार्रवाई जारी रहेगी।”
— श्रीमती नेहा झा, एआरटीओ (प्रवर्तन)
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे और गंभीर उल्लंघनों पर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद मंडल की अनूठी पहल: ‘संरक्षाबंधन’ मनाकर दिया सुरक्षित रेल यात्रा का संदेश, प्रमुख स्टेशनों पर सेल्फी बूथ, नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान से यात्रियों को किया गया जागरूक; ऑन-ड्यूटी रेलकर्मियों को बांधी गई राखी…
शेयर मार्केट व IPO में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर चला एसटीएफ का चाबुक, 68 लाख की साइबर ठगी का किया पर्दाफाश: SSP अजय सिंह के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से 02 शातिर दबोचे, NCRP पोर्टल पर 19 से अधिक शिकायतों से जुड़े थे आरोपियों के तार…
रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम की बड़ी कार्रवाई: भेल के पास से दबोचे 3 शातिर लुटेरे, लूटा गया माल व बाइक की बरामद…