जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व पुलिस उपाधीक्षक लक्सर के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मध्य रात्रि को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि की तेज बारिश का लाभ उठाकर कुछ लोग बाणगंगा नदी में जेसीबी व ट्रेक्टर के द्वारा अवैध खनन कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी भिककम्पुर कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा रात के अंधेरे एवम बारिश की परवाह किये बगैर बाणगंगा नदी से एक जेसीबी मशीन मय ट्रेक्टर ट्रॉली के अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया। उक्त वाहनों को एमवीएक्ट की सुसंगत धाराओं सीज़ किया गया तथा अवैध खनन की रिपोर्ट श्रीमान उपजिलाधिकारी लक्सर महोदय को अकब से प्रेषित की जाएगी।
पुलिस टीम में
1- उ0नि0 मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी भिककम्पुर
2- का0 1150 विरेंदर चौहान
3-का0 948 दीपक ममगाईं
4-का0 92 तरसेम सिंह शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,