प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 28 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 24 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी 354 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 17039 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों, चंपावत, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
अल्मोड़ा और चमोली में तीन-तीन, बागेश्वर, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में एक-एक, देहरादून और नैनीताल में छह-छह, पौड़ी में चार और ऊधमसिंह नगर में दो संक्रमित सामने आए हैं।प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342976 हो गई है। इनमें से 329183 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7387 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें छह मौतें बीते दिनों की जोड़ी गई हैं।
90947 लोगों को लगी कोविड वैक्सीन
प्रदेश में मंगलवार को 90947 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। अब तक 64 लाख 79 हजार 971 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है जबकि 20 लाख 30 हजार 39 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। उधर, 18 से 44 आयु वर्ग में अब तक तीन लाख 49 हजार 898 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,