प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38 नए संक्रमित मरीज आए हैं। जबकि एक मरीज की मौत हुई है। वहीं 16 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। अब प्रदेश में 356 एक्टिव केस हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 13392 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, चमोली में दो, देहरादून में 11, हरिद्वार में दो, नैनीताल में तीन, पौड़ी गढ़वाल में 18, पिथौरागढ़ में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। दूसरी ओर, सोमवार को एचएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हुई। प्रदेश में अब तक 7381 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
38 हजार से ज्यादा को दी वैक्सीन
सोमवार को प्रदेश में 38 हजार 795 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 64 लाख 13 हजार 205 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है, जबकि 20 लाख पांच हजार 858 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 18 से 44 आयु वर्ग में अब तक तीन लाख 35 हजार 344 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखे आंकड़े

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,