हरिद्वार की रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे हरिद्वार रोड पर तीन बदमाशों के द्वारा तमंचे के बल पर चालक से ट्रक लूटने की घटना का खुलासा कर दिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने घटना में शामिल वसीम नाम के एक लूटेरे को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि उसके दो साथी भागने में सफल हो गए है पुलिस ने लूटा गया ट्रक भी बरामद कर लिया है। बता दे की रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे हरिद्वार रोड पर तीन बदमाशों ने एक ट्रक को रोक लिया और ट्रक चालक से मारपीट करते हुए ट्रक लूट लिया था। ट्रक में करीब दस लाख रूपये का सामान भरा हुआ था इसके आलावा चालक के पास मौजूद करीब सात हजार रूपये भी बदमाशों ने लूट लिए थे हाथपाई में किसी तरह चालक ने भागकर अपनी जान बचाई थी जिसके बाद पुलिस को सुचना दी थी सुचना मिलते ही पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की जिसके बाद पुलिस को मुखबिर के द्वारा सुचना मिली की बदमाश ट्रक को कुछ ही दूरी पर छोड़ कर गन्ने के खेत में छिप गए है।
जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए वसीम नाम के एक बदमाश को पकड़ लिया लेकिन सिन्टू और अजय नाम के दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए पुलिस ने ट्रक चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। और एसएसपी हरिद्वार ने आज सिविल लाइन कोतवाली में घटना का खुलासा कर दिया है पुलिस अब फरार हुए दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं फरार बदमाश सिंटू का अच्छा खासा अपराधिक इतिहास रहा है और वह बहादराबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरुद्ध अलग-अलग धाराओं में 18 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पुलिस कप्तान के द्वारा पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा भी की गई है।



More Stories
एसएसपी देहरादून की सख्ती के सामने फिर अपराधियों ने टेके घुटने, ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सघन चेकिंग के दौरान दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़,पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल, अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा व कारतूस हुआ बरामद, घटना में प्रयुक्त कार को किया सीज…
ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर पथरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू सहित 3 गैंगस्टरर्स को पुलिस ने लिया अपनी गिरफ्त में,भूरा उर्फ बबलू इससे पहले भी पुलिस मुठभेड़ के बाद खा चुका है जेल की हवा,हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर,
चारधाम यात्रा की तैयारियों हुई तेज, व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,