तनवीर अली हरिद्वार प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए है उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 25 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 21 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 324 पहुंच गई है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 320 सक्रिय मामले थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 18125 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, चमोली और हरिद्वार में दो-दो, चंपावत में एक, देहरादून में तीन, नैनीताल में आठ, पौड़ी में पांच और पिथौरागढ़ में चार संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342843 हो गई है। इनमें से 329090 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7377 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोनावायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,