सीएचसी बहादराबाद में अल्ट्रासाउंड सेवा का शुभारंभ, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत, सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह और एमएस डॉ. यशपाल तोमर के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, अप्रैल से अक्टूबर तक 38 हजार से अधिक मरीजों को मिला उपचार…

तनवीर अली हरिद्वार।

सीएचसी बहादराबाद में अल्ट्रासाउंड सेवा का शुभारंभ, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत, सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह और एमएस डॉ. यशपाल तोमर के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, अप्रैल से अक्टूबर तक 38 हजार से अधिक मरीजों को मिला उपचार…

तनवीर अली (हरिद्वार)

हरिद्वार:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादराबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) हरिद्वार डॉ. आर.के. सिंह के दिशा-निर्देशों के क्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यशपाल तोमर ने केंद्र में इस सुविधा का औपचारिक शुभारंभ किया। सेवा के पहले दिन डॉ. अंतिमा एवं डॉ. यशपाल तोमर द्वारा दो गर्भवती महिलाओं का सफलतापूर्वक अल्ट्रासाउंड किया गया।

​सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा:

सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि सीएचसी बहादराबाद में अल्ट्रासाउंड सेवाओं को नियमित रूप से संचालित करने के लिए डॉ. राकेश को सप्ताह में दो दिन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अब स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिल सकेगी और उन्हें अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

​जल्द शुरू होगी सिजेरियन (C-Section) प्रसव की सुविधा:

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यशपाल तोमर ने जानकारी दी कि केंद्र में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। भविष्य में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल्द ही अस्पताल में सिजेरियन प्रसव की सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिससे स्थानीय मरीजों को और बेहतर चिकित्सा मिल सकेगी। वर्तमान में केंद्र पर 24 घंटे सातों दिन (24×7) आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं और संस्थागत प्रसव की सुविधा उपलब्ध है।

​स्वास्थ्य सेवाओं के आंकड़े:

अस्पताल प्रशासन से मिले आंकड़ों के अनुसार, सीएचसी बहादराबाद में अक्टूबर माह के दौरान कुल 5,151 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला, जिसमें 3,315 नए और 1,836 पुराने मरीज शामिल रहे। वहीं, अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक कुल 38,263 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं, और इस अवधि में 610 मरीजों को भर्ती कर उपचार किया गया।

​प्रसव सेवाओं के मामले में भी अस्पताल ने बेहतर प्रदर्शन किया है। अक्टूबर माह में कुल 52 प्रसव कराए गए, जबकि अप्रैल से अक्टूबर तक कुल 358 प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।

​आमजन को मिल रहा लाभ:

सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बहादराबाद सीएचसी में अल्ट्रासाउंड और आगामी सिजेरियन सुविधा से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और आमजन को काफी लाभ पहुंचेगा।

You may have missed