हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को हीरो मोटो कार्प लि0, सिडकुल में वैक्सीनेशन कैम्प का फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।
जिलाधिकारी ने मै0 हीरो मोटो कार्प लि0 के परिसर में स्थापित वैक्सीनेशन केन्द्र का शुभारम्भ करने के पश्चात बारीकी से व्यवस्थाओं को देखा तथा वहां की व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि सराहना की।
विनय शंकर पाण्डेय ने इस अवसर पर बोलते हुये कहा कि अब वैक्सीन की कोई कमी नहीं है एवं अब जनता में भी वैक्सीनेशन के प्रति काफी जागरूकता आ गयी है तथा वे वैक्सीनेशन का महत्व समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य जल्दी से जल्दी पूरी जनता का कोविड-19 टीकाकरण करना है, जिसमें समाज के हर व्यक्ति, वर्ग एवं संस्था का सहयोग आवश्यक है।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों के लिये कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत तैयार किये गये दो वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, जो घर-घर जाकर दिव्यांगजनों को वैक्सीन लगाने का कार्य करेंगे।
जिलाधिकारी का मै0 हीरो मोटो कार्प लि0, सिडकुल परिसर पहुंचने पर, हीरो मोटो कार्प के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस0के0 झा,प्लाण्ट हेड यशपाल सरधाना, सी0एस0आर0 एडवाइजर राजेश मुखीजा, डाॅ0 गीता खन्ना, श्री लखवीर सिंह, आदर्श युवा समिति, हरिद्वार एवं कृष्णा मेडिकल सेण्टर, देहरादून के पदाधिकारी उपस्थित थे।





More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,