दीपावली पर हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने अपने माता जी के साथ रावली महदूद वरिष्ठ नागरिक गृह (वृद्धाश्रम) पहुंचकर वृद्धजनों के साथ बांटी खुशियां, जाना कुशलक्षेम, दीपावली की शुभकामनाएं की साझा…

तनवीर अली हरिद्वार।

दीपावली पर हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने अपने माता जी के साथ रावलीमहदूद वरिष्ठ नागरिक गृह (वृद्धाश्रम) पहुंचकर वृद्धजनों के साथ बांटी खुशियां, जाना कुशलक्षेम,दीपावली की शुभकामनाएं की साझा,

हरिद्वार:-दीपावली के पावन पर्व पर त्योहार की वास्तविक खुशियां और अपनापन बांटने की एक अनूठी मिसाल हरिद्वार पुलिस ने पेश की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार, नवनीत सिंह अपनी माता जी के साथ रावलीमदूद स्थित वरिष्ठ नागरिक गृह (वृद्धाश्रम) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां निवास कर रहे सभी वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और दीपावली की शुभकामनाएं साझा कीं।

​एसएसपी को अपने बीच पाकर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एसएसपी और उनकी माता जी को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। इस दौरान एसएसपी ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और आश्रम के प्रबंधक को उनके स्वास्थ्य व आवश्यक देखभाल के निर्देश भी दिए।

​यह पहल न केवल सामाजिक सरोकार और पारिवारिक मूल्यों का एक सुंदर संदेश देती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सच्ची खुशियां अपनों के बीच और बुजुर्गों के आशीर्वाद में ही बसती हैं।

You may have missed