तनवीर अली हरिद्वार – जापान के टोक्यो ओलंपिक में हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने करो या मरो मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 03 गोल दागकर भारत को विजयी दिलाने में महत्त्वपूर्ण रोल अदा किया। भारत और सभी देशवाशियों को गौरवान्वित करने पर हरिद्वार के जिलाधिकारी श्री रविशंकर और एसएसपी हरिद्वार सैंथिल अबुदई कृष्ण एस ने वन्दना कटारिया के घर रोशनाबाद जाकर उनकी माता सोरन व अन्य परिजनों से भेंट कर बधाई दी है।
आज रोशनाबाद में वंदना कटारिया की जीत पर जिलाधिकारी सी रविशंकर और एसएसपी सेन्थिल अबुदई कृष्ण राज एस0 ने परिवार संग खुशियां बाटी आपको बता दें की टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली उत्तराखंड की वंदना कटारिया का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। हरिद्वार की वंदना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में एक के बाद एक तीन गोल कर टीम को जीत दिलाई।
उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका की टीम को 4-3 से हराया। और टोक्यो 2021 की महिला हॉकी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा ।जहाँ वन्दना के इस प्रदर्शन से हरिद्वार के सभी खेल प्रेमी भी खुश नजर आ रहे हैं वही आज जिलाधिकारी और एसएसपी ने भी वन्दना कटारिया के परिवार को उनके निवास रोशनाबाद में जाकर फूल गुच्छ भेट कर बधाई दी ।





More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,