कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण;  निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त व आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के दिए निर्देश…

तनवीर अली हरिद्वार।

कुंभ मेले की तैयारियों पर अपर मेलाधिकारी एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार का औचक निरीक्षण; निर्माण कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश

​– निर्धारित समयसीमा और गुणवत्ता से समझौता न करने की दो टूक चेतावनी

– आवश्यकता पड़ने पर रात्रि में भी युद्धस्तर पर कार्य कराने के निर्देश

​हरिद्वार, 4 नवंबर 2026:

आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हरिद्वार प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इसी क्रम में नगर आयुक्त एवं अपर मेलाधिकारी नंदन कुमार ने बुधवार को रोड़ी बेलवाला, पंतदीप सहित विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ ही मेला अवधि के दौरान सफाई व्यवस्था को सुचारu बनाए रखने के लिए कॉम्पेक्टर और अन्य सफाई वाहनों के सुगम आवागमन व संचालन की संभावनाओं का भी बारीकी से मुआयना किया।

​निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी नंदन कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को दो टूक शब्दों में निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि आवश्यकता पड़े, तो दिन के साथ-साथ रात्रि में भी युद्धस्तर पर निर्माण कार्य कराए जाएं, ताकि तय डेडलाइन से पहले सभी प्रोजेक्ट धरातल पर उतर सकें।

​गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए नंदन कुमार ने कहा कि किसी भी स्तर पर मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य उच्चकोटि के मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा वरिष्ठ अधिकारी उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

​स्वच्छ और सुव्यवस्थित कुंभ का संकल्प

नगर आयुक्त एवं अपर मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं का हरिद्वार आगमन होना है। इसे देखते हुए शहर की आधारभूत व्यवस्थाओं को समय रहते सुदृढ़ करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सफाई वाहनों के आवागमन की ऐसी अचूक व्यवस्था की जाए, जिससे कुंभ मेले के दौरान आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को एक स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित हरिद्वार मिल सके।

You may have missed