वन्दना कटारिया की जीत पर उनके घर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया कई जनप्रतिनिधियों ने मिठाई खिलाकर परिवार संग किया खुशी का इजहार।
खबर रोशनाबाद से हैं जहा आज दिनाँक 31 जुलाई दिन शनिवार को रोशनाबाद में वंदना कटारिया की जीत पर जनप्रतिनिधियों ने परिवार के संग खुशियां बाटी बांटी हैं आपको बता दें की टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली उत्तराखंड की वंदना कटारिया का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।
हरिद्वार की वंदना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में एक के बाद एक तीन गोल कर टीम को जीत दिलाई। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका की टीम को 4-3 से हराया। और टोक्यो 2021 की महिला हॉकी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा ।वन्दना के इस प्रदर्शन से हरिद्वार के सभी खेल प्रेमी उत्साह की उमंग दिख रही हैं और खुशी का इजहार एक दूसरे को मिठाई खिलाकर करते नजर आ रहे हैं।




More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,