तनवीर अली हरिद्वार:–थाना सिडकुल क्षेत्र में गला रेत कर की गई महिला की हत्या का थाना सिडकुल में आज खुलासा किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 24 जुलाई को देर शाम थाना सिडकुल क्षेत्र में महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी ।जिसके संबंध में थाना सिडकुल पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल करते हुए अभियुक्त राजेश को एसओजी व थाना सिडकुल पुलिस द्वारा फूलबेहड़ लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश से दिनांक 29 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए धार दार पाठल को भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि पत्नी पर किसी गैर मर्द के साथ नाजायज संबंध होने के शक के चलते हत्या की गई ।उक्त हत्याकांड का खुलासा करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा 2500 रुपए नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,