रोटरी क्लब, हरिद्वार एवं सिडकुल स्थित दवा निर्माता कंपनी एकम्स अपने समाज एवं पर्यावरण उत्थान हेतु किये जाने वाले कार्यों हेतु जाने जाते है। इसी तारतम्य
में रोटरी क्लब एवं एकम्स ने मिलकर गौरी शंकर मैदान में 250 पौधे लगाकर पौधा रोपण किया गया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष नवनीत कौशिक ने इस अवसर पर वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि, “वृक्ष है तो जीवन है यह प्रमाणित है
और हम सबने यह कोरोना कल में देख ही लिया है। इसीलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है की ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर वातावरण को स्वच्छ व सुन्दर
बनाये।”
इस अवसर समाजसेवी श्रीमती अर्चना जैन जी ने कहा कि, “वृक्ष हमारे लिए जीवनदायी होते है।वृक्षों द्वारा पर्यावरण सुधार होता है । वृक्ष इस पृथ्वी पर जीवन हेतु अति महत्वपूर्ण होते है। ये हमारी व्यक्तिगत
सामाजिक जिम्मेदारी है की हम अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें एवं पर्यावरण के उत्थान में योग्दान दें।
इस दौरान क्लब के प्रधान नवनीत कौशिक, सचिव अंकुर अग्रवाल, डा० विमल कुमार, प्रदीप अग्रवाल, जय खुराना, विशाल गुप्ता, गगन मेहता, गौरव गौड़, अंकुर राणा, जसपाल सिंह धींगड़, सुधांशु अग्रवाल, जितेन्द्र सेठी, कोमल कौशिक, शक्ति अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, अर्चना जैन , अवन्तिका राणा, शालिनी सेठ्ठी मौजूद रहे।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,