प्रदेश में कोविड कर्फ्यू चार अगस्त सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। सोमवार को सरकार ने कुछ और रियायतें देते हुए कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और आगे बढ़ा दिया। सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों में केवल 50 फीसदी कार्मिकों को बुलाने की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। केंद्र और राज्य सरकार के सभी दफ्तर सौ फीसदी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया 27 जुलाई सुबह छह बजे से चार अगस्त सुबह छह बजे तक कोविड कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। सभी राजनीतिक, सामाजिक, खेल गतिविधियां, मनोरंजन, शैक्षिक सांस्कृतिक समारोह हालांकि बंद रहेंगे। लेकिन सक्षम अधिकारी की अनुमति मिलने पर इन्हें आयोजित किया जा सकता है।
क्या खुलेगा देखें।
स्पा, सैलून, स्वीमिंग पूल, थिएटर, ऑडिटोरिटम को 50 फीसदी क्षमता के खोलने की इजाजत दे दी गई है। इस छूट के दायरे में होटलों में स्थित स्पा और पृथक इकाई के रूप में संचालित स्पा शामिल होंगे। होटलों में स्थित कांफ्रेस हॉल, स्पा और जिम का उपयोग कोविड प्रोटोकॉल के साथ 50 फीसदी क्षमता के साथ किया जा सकेगा।
प्रशिक्षण संस्थान भी खुल सकेंगे।
सरकारी और गैरसरकारी सभी प्रशिक्षण संस्थानों से भी प्रतिबंध हटा दिया गया है। ये संस्थान भी अब खुल जाएंगे। 18 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए प्रशिक्षण देने की अनुमति रहेगी। जबकि 18 साल से अधिक आयु वालों को कोचिंग देने वाले संस्थान 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल जाएंगे।
प्रदेश में कोविड कर्फ्यू चार अगस्त सुबह छह बजे तक रहेगा जारी… चार अगस्त तक जारी रहेंगी पाबंदियां,स्पा-ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स खोलने की अनुमति…..देखें क्या खुलेगा….


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,