तनवीर अली हरिद्वार प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 54 नए मरीज मिले। जबकि किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 41 हजार 778 हो गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन में रह रहे 50 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया जिससे राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तीन लाख 27 हजार 766 हो गई है।
राज्य में अब महज 638 एक्टिव मरीज रह गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.21 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत हो गई है। सोमवार को नैनीताल में सबसे अधिक 10 नए मरीज मिले, जबकि अन्य सभी जिलों में इससे कम नए मरीज मिले हैं। राज्य भर के अस्पतालों में सोमवार को 25 हजार के करीब सैंपलों की जांच हुई जबकि 28 हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
प्रदेश में आज कोरोनावायरस के कितने मामले सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकडे

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,