आबकारी टीम का बड़ा एक्शन: ज्वालापुर में घर के अंदर मिली अवैध शराब की दुकान, भारी बरामदगी के साथ दो गिरफ्तार, जगपाल के ठिकाने से 6 पेटी ब्रांडेड शराब तो बहादुरपुर सैनी में 25 लीटर कच्ची शराब जब्त…

तनवीर अली हरिद्वार।

आबकारी टीम का बड़ा एक्शन: ज्वालापुर में घर के अंदर मिली अवैध शराब की दुकान, भारी बरामदगी के साथ दो गिरफ्तार, जगपाल के ठिकाने से 6 पेटी ब्रांडेड शराब तो बहादुरपुर सैनी में 25 लीटर कच्ची शराब जब्त,

​हरिद्वार। धर्मनगरी में अवैध शराब के फलते-फूलते नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान की अगुवाई में क्षेत्र-एक हरिद्वार की टीम ने ज्वालापुर और बहादुरपुर सैनी में दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर अवैध शराब के जखीरे के साथ आरोपियों को दबोच लिया।

​घर से मिली 6 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब

आबकारी टीम ने जब ज्वालापुर में जगपाल के घर पर छापा मारा, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। घर के भीतर से इम्पीरियल ब्लू (93 पव्वे), रॉयल स्टैग (55 पव्वे), ब्लेंडर्स प्राइड (7 पव्वे), वोदका (15 पव्वे), बीयर कैन (24 कैन) और माल्टा देशी शराब (51 टेट्रा पैक) समेत कुल छह पेटी ब्रांडेड शराब बरामद हुई।

​कच्ची शराब के साथ दूसरा आरोपी गिरफ्तार

दूसरी ओर, बहादुरपुर सैनी गांव में कार्रवाई करते हुए टीम ने मांगेराम के पुत्र अमित को 25 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

​आबकारी विभाग ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में लिप्त माफियाओं के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

You may have missed