तनवीर अली हरिद्वार
हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी बांग्लादेशी महिला को किया। गिरफतार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता के दौरान किया खुलासा।
*कोतवाली ज्वालापुर*
*”ऑपरेशन प्रहार” में बांग्लादेशी महिला हुई बेनकाब*
*एसएसपी नवनीत सिंह का अनुभवी नेतृत्व, हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी*
*फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर रह रही बांग्लादेशी महिला आई पुलिस हिरासत में*
*पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने में मददगार छत्तीसगढ़ निवासी को भी धरा*
*ज्वालापुर पुलिस और LIU की संयुक्त कार्यवाही में खुली षड्यंत्र की परतें*
*गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज, गहराई से की जा रही है पड़ताल*
*आरोपी महिला के कब्जे से बांग्लादेश मूल का पासपोर्ट, नेशनल 🆔 कार्ड भी बरामद*
*कप्तान ने थपथपाई टीम की पीठ, मातहत को अभियान में और तेजी लाने के दिए निर्देश*
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर व एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में चलाई जा रहे हैं ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी सफलता अर्जित की है।
बीते रोज दिनांक 08.04.2026 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और अभिसूचना इकाई ने सत्यापन अभियान के दौरान वैष्णवी एन्क्लेव, निकट रामानन्द इन्सटिट्यूट ज्वालापुर के पास से अपना नाम बदलकर अन्य व्यक्ति के साथ रह रही एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को दबोचा।
संयुक्त टीम ने सलेहा बेगम नाम की इस विदेशी बांग्लादेशी महिला के कब्जे से बांग्लादेश मूल का पासपोर्ट व नेशनल 🆔 कार्ड भी बरामद किए।
स्वीटी नाम बदलकर रह रही महिला ने सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि उसका असल नाम सहेला बेगम निवासी कुमीला, बांग्लादेश है। पहले पति अमीर हमजा के छोड़ देने और आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब होने पर महिला ने वर्ष 2023 में सोशल मिडिया के माध्यम से संपर्क में आए श्यामदास की सलाह मान महिला ने भारत का रुख किया। भारत में कुल 90 दिन का स्टे समाप्त होने पर वह अपने दोस्त श्याम दास के साथ दिल्ली में रही।
कुछ समय बाद दोनो हरिद्वार आ गये जहां आरोपी महिला ने श्यामदास की मदद से फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, भारतीय पासपोर्ट तथा मैरेज सर्टिफिकेट भी बनवा लिए।
पुलिस ने इस बांग्लादेशी महिला को शरण देने और फर्जी दस्तावेज बनाने में मददगार बने श्यामदास को भी हिरासत में लिया।
उक्त संगीन अपराध के संबंध में दोनों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पकड़े गए आरोपी-*
1-सहेला बेगम पत्नी अमीर हमजा पुत्री फूल मियां निवासी होलोडिया, बगमारा, कुमीला सदर दक्षिण, कुमीला, बांग्लादेश उम्र-41 वर्ष हाल पता -वैष्णवी इन्कलेव रामानन्द कॉलेज के पास ज्वालापुर हरिद्वार
2-श्यामदास पुत्र छेदी दास नि0ग्राम खरकेना थाना हिरी जिला विलासपुर छत्तीसगढ़ हाल पता -वैष्णवी इन्कलेव रामानन्द कॉलेज के पास ज्वालापुर हरिद्वार उम्र-45 वर्ष
*महिला से बरामद भारतीय मूल के फर्जी दस्तावेज-*
1- पासपोर्ट
2- आधार कार्ड
3- ड्राइविंग लाइसेंस
4- मैरिज सर्टिफिकेट
5- फर्जी पैन कार्ड
*महिला से बरामद बांग्लादेश मूल के दस्तावेज-*
1- पासपोर्ट
2- नेशनल आईडी कार्ड
*पुलिस टीम ज्वालापुर-*
1- प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी
2- उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल (प्रभारी चौकी बाजार)
3-महिला उप निरीक्षक सोनल रावत
4-कांस्टेबल मनोज डोभाल
5-कांस्टेबल देवेंद्र कुमार
*पुलिस टीम L.I.U.-*
1-उप निरीक्षक सुरेश शाह
2-हेड कांस्टेबल मंशा राम

More Stories
14 टीमें, 218 खिलाड़ी, शुरू हुआ रोमांच, 24वीं उत्तराखण्ड अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस वालीबॉल, सेपक टाकरा प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग उद्घाटन, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित बने मुख्य अतिथि, एसएसपी नवनीत सिंह ने बुके देकर किया स्वागत।
पुलिस कार्मिकों से अभद्रता व राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई, कानून को अपनी हाथों में लेने की किसी को अधिकार नहीं, सड़क दुर्घटना होने पर राजकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया तथा जाम लगाकर यातायात को किया था प्रभावित, श्यामपुर पुलिस ने 50-60 उपद्रवियों पर किया था मुकदमा दर्ज,
सार्वजनिक स्थानों/ ढाबों पर शराब पीने वालों के खिलाफ रानीपुर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, कुल 17 पियक्कड़ों के खिलाफ कार्यवाई कर किया चालान।