तनवीर अली हरिद्वार।
नो-एंट्री में घुसे भारी वाहनों पर रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में अभियान, 15 ट्रकों के चालान कर जुर्माना वसूला,
हरिद्वार/रानीपुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और आमजन की सुरक्षा के लिए नो-एंट्री में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ सघन चैकिंग अभियान चलाया।
कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने शिवालिक नगर क्षेत्र में सिडकुल की तरफ से आ रहे भारी वाहनों को रोककर कड़ी कार्रवाई की। भीड़भाड़ वाले इलाके में नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन कर घुसे कुल 15 भारी वाहनों (ट्रकों) का मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालान किया गया।
कार्रवाई एवं बरामदगी (जुर्माना विवरण):
- नगद चालान व शमन शुल्क बरामदगी: 14 भारी वाहन चालकों से मौके पर कुल ₹7,000/- का नगद चालान/जुर्माना वसूला गया।
- कोर्ट चालान: 01 ट्रक का चालान माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया।
पुलिस टीम:
अभियान को सफल बनाने में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, मुख्य आरक्षी गोपीचंद, आरक्षी वीर सिंह एवं आरक्षी अर्जुन रावत की मुख्य भूमिका रही।
रानीपुर पुलिस का कहना है कि नो-एंट्री में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले वाहनों के विरुद्ध यह दंडात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

More Stories
एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस का अपराध पर प्रहार, वाहन लूट का 5 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 3 साथी पहले ही जा चुके हैं जेल, फरार चल रहा था आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित, तमंचा और लूटी गई बाइक बरामद..
रानीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बाल्मीकि समाज पर की अपमानजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर किया था वीडियो वायरल, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले दो आरोपी किए गिरफ्तार, टिप्पणी व गाली-गलौज करने पर समाज में उत्पन्न हुआ था आक्रोश…
करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़: राजस्थान से दबोचा गया शातिर ठग, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर STF की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग ‘Winadda’ के नाम पर करोड़ों की चपत: हरिद्वार के व्यक्ति से 1.77 करोड़ ठगे, राजस्थान के डीडवाना से आरोपी गिरफ्तार…