तनवीर अली हरिद्वार
14 टीमें, 218 खिलाड़ी, शुरू हुआ रोमांच, 24वीं उत्तराखण्ड अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस वालीबॉल, सेपक टाकरा प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग उद्घाटन, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित बने मुख्य अतिथि, एसएसपी नवनीत सिंह ने बुके देकर किया स्वागत।
*उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर खिलाड़ी देखे पुलिस के जवान, शानदार मार्च पास से दर्शकों का मन मोहा*
*विभिन्न जनपद से आए खिलाड़ियों के बीच तीन दिन की जोर आजमाइश के बाद होगा विजेता का फैसला*
*जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामना, स्वस्थ शरीर के लिए खेलों को बताया जरूरी*
आज दिनांक 09-04-2026 को पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस वालीबॉल क्लस्टर (वालीबॉल, सेपक टाकरा) प्रतियोगिता-2026 की शुरुआत हुई।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बने जिनका एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।
खिलाड़ियों के शानदार मार्च पास का गवाह बने परेड ग्राउंड व दर्शकों की खचाखच भीड़ के बीच मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की गई।
इस दौरान श्री नवनीत सिंह द्वारा खिलाड़ियों एवं टीम कोच की हौसला अफजाई करते हुए सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने व विजेता बनने की शुभकामनाएं दी।
प्रतियोगिता में कुल 14 टीम के 218 खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने कौशल का उदाहरण पेश करेंगे।
आज के मैच के परिणाम से आपको कुछ देर बाद अवगत कराया जाएगा।

More Stories
नो-एंट्री में घुसे भारी वाहनों पर रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में, 15 ट्रकों के चालान कर जुर्माना वसूला, एसएसपी के निर्देश पर चलाया गया चैकिंग अभियान…
एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस का अपराध पर प्रहार, वाहन लूट का 5 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 3 साथी पहले ही जा चुके हैं जेल, फरार चल रहा था आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित, तमंचा और लूटी गई बाइक बरामद..
रानीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बाल्मीकि समाज पर की अपमानजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर किया था वीडियो वायरल, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले दो आरोपी किए गिरफ्तार, टिप्पणी व गाली-गलौज करने पर समाज में उत्पन्न हुआ था आक्रोश…