तनवीर अली हरिद्वार।
एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस का अपराध पर प्रहार, वाहन लूट का 5 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 3 साथी पहले ही जा चुके हैं जेल, फरार चल रहा था आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित, तमंचा और लूटी गई बाइक बरामद..
हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में कोतवाली सिडकुल पुलिस ने वाहन लूट की सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी और 5000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
घटना के संबंध में दिनांक 24/09/2026 को वादी पंकज कुमार पुत्र ताहर सिंह निवासी आनेकी हेतमपुर, थाना सिडकुल ने तहरीर दी थी कि दोपहर करीब 01:30 बजे रानी रो नदी के पास चार अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी पल्सर मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लिया। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 402/2026 धारा 309(4) BNS बनाम चार अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस वारदात में शामिल 03 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी लगातार फरार चल रहा था और बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। जिस पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
फरार इनामी की तलाश में जुटी सिडकुल पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस टीम ने आरोपी आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित को औरंगाबाद से डालूवाला माजबता की ओर जाने वाले रास्ते पर पुल के पास से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया है।
बरामदगी –
1. घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल 2. एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस
गिरफ्तार इनामी आरोपी का नाम पता –
आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित पुत्र अमित वशिष्ठ निवासी ग्राम औरंगाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
1. दीपक पुत्र दलीप कुमार निवासी ग्राम खागा, थाना खागा, जिला फतेहपुर सीकरी, उ.प्र., हाल निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार। 2. आकाश उर्फ पहाड़ी पुत्र अनिल निवासी ग्राम नगर, थाना पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी म.नं. 1028, विष्णुलोक कॉलोनी, थाना रानीपुर, हरिद्वार। 3. सुशान्त झड़ियाल उर्फ लक्की पुत्र अनिल कुमार झड़ियाल निवासी म.नं. 62-ए, शिवरतन सिटी, नवोदय नगर, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
पुलिस टीम –
थानाध्यक्ष अजय शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, हेड कांस्टेबल संजय, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक, हेड कांस्टेबल सोहना राणा, कांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल वसीम (सीआईयू हरिद्वार)।

More Stories
नो-एंट्री में घुसे भारी वाहनों पर रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में, 15 ट्रकों के चालान कर जुर्माना वसूला, एसएसपी के निर्देश पर चलाया गया चैकिंग अभियान…
रानीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बाल्मीकि समाज पर की अपमानजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर किया था वीडियो वायरल, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले दो आरोपी किए गिरफ्तार, टिप्पणी व गाली-गलौज करने पर समाज में उत्पन्न हुआ था आक्रोश…
करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़: राजस्थान से दबोचा गया शातिर ठग, एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर STF की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग ‘Winadda’ के नाम पर करोड़ों की चपत: हरिद्वार के व्यक्ति से 1.77 करोड़ ठगे, राजस्थान के डीडवाना से आरोपी गिरफ्तार…